फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भूमिया पुल पर जाम से दूसरे दिन भी जूझते रहे वाहन चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
रूट डायवर्जन के कारण लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। भूमिया पुल के पुनर्निर्माण के मद्देनजर रूट डायवर्जन के दूसरे दिन मंगलवार को भी वाहन चालक दिनभर जाम की समस्या से जूझते रहे। रूट डायवर्जन से संबंधित कोई बैनर या बोर्ड न लगाए जाने से बड़ी संख्या में वाहन चालक पुल से लौटे। मंजिल तक पहुंचने के लिए उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। इसमें ईंधन के अलावा समय भी बर्बाद हुआ।
नगर निगम प्रशासन भूमिया पुल का पुनर्निर्माण करा रहा है। इसके लिए नगर निगम अधिकारियों ने एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा को पत्र भेजकर यहां रूट डायवर्जन का अनुरोध किया था। यातायात पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर 9 मार्च की रात 10 बजे से रूट डायवर्जन कर दिया था। इसके बाद से ही वाहन चालकों की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी सुबह से लेकर शाम तक वाहन चालक जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि 15 मार्च तक भूमिया पुल से किसी वाहन का आवागमन नहीं हो सकेगा। इस अवधि में हापुड़ अड्डा से भूमिया पुल के रहने वाले लोग ही भूमिया पुल तक जा सकेंगे। मेट्रो प्लाजा और शारदा रोड की तरफ से आने वाले वाहन भूमिया पुल से लिसाड़ी गांव होते हुए लिसाड़ी गेट के रास्ते हापुड़ अड्डा आ सकेंगे।
विज्ञापन

इसी तरह नूरनगर और लिसाड़ी गांव की तरफ से आने वाले वाहन भूमिया पुल के पास से होते हुए शारदा रोड व मेट्रो प्लाजा जा सकेंगे। भारी वाहनों का इस ओर प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वाहन चालकों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें