संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह एक ट्रक चालक ट्रेन के आगे कूद गया। इस घटना में उसके एक पैर और एक हाथ कट गए। घायल हरजीत सिंह को गंभीर हालत में मेडिकल में भर्ती कराया गया है।
कासमपुर फाटक के पास हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। घायल की पहचान कासमपुर निवासी 53 साल के हरजीत सिंह के रूप में हुई है। वह मिनी ट्रक चलाने का काम करता है। ट्रेन सहारनपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। ट्रेन चालक ने परतापुर के पास जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हरजीत को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने हरजीत के परिजनों से पूछताछ की है। परिजन उसके ट्रेन के आगे कूदने का कारण नहीं बता सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
-