फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रालोद नेताओं ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा रालोद प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पर की गई टिप्पणी के विरोध में सोमवार को मोदीपुरम स्थित ए टू जेड कॉलोनी के पास रालोद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अखिलेश यादव का पुतला फूंका।
रालोद के जिला महासचिव दीपक विहान सिवाया के नेतृत्व में कार्यकर्ता उनके कार्यालय पर एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में रालोद के साथ गठबंधन होने के कारण ही सपा को 90 सीटें मिली थीं। उनका आरोप था कि यदि रालोद साथ नहीं होता तो सपा 40 सीटों तक भी नहीं पहुंच पाती। अखिलेश यादव 8-9 सीटों की बात करते हैं, लेकिन 90 सीटों में रालोद के योगदान को भूल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव का पुतला फूंका। इस मौके पर विनीत चौधरी, अमित चौधरी, हरिओम बालियान, आदित्य विहान सिवाया, प्रताप चौधरी, सुनील गौरव, विक्रांत, आकाश, सुमित, कपिल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें