फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चालक ने युवक को मारी टक्कर, 12 युवकों ने की कार में तोड़फोड़

विज्ञापन
लोहिया नगर में कार में तोड़फोड़ करते युवक। स्रोत वीडियो ग्रैप
विज्ञापन
लोहिया नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात घर के बाहर खड़े एक युवक को कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर पहुंचे करीब 12 युवकों ने कार चालक महताब को पकड़ लिया और उसकी कार में जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


जाहिदपुर गांव निवासी महताब बुधवार रात अपनी कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान कार का अगला हिस्सा सामने खड़े शिवम से टकरा गया। इस पर शिवम ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर करीब 12 युवक मौके पर पहुंच गए और उन्होंने महताब के साथ गाली-गलौज कर दी। आरोप है कि युवकों ने कार का गेट खोलने का प्रयास किया लेकिन महताब ने मना कर दिया। इसके बाद युवकों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी जिसमें कार का पिछला शीशा टूट गया। महताब किसी तरह कार लेकर मौके से भाग गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। महताब ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस जांच में जुटी थी लेकिन देर रात दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें