फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिल्ली रोड के दोनों तरफ नाला बने तो नहीं होगा जलभराव

विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र को कुंडा गेट के सामने इस नाले में  पानी की निकासी नहीं होने से रूका नाले का पा
विज्ञापन
इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (आईआईए) और परतापुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने दिल्ली रोड पर रैपिड ट्रैक के दोनों तरफ नाले के निर्माण की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि दोनों ओर नाला निर्माण होने से जलभराव की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन



आईआईए के सचिव गौरव अग्रवाल के अनुसार अभी ट्रैक के एक ओर ही नाला है। वर्तमान नाले में टीपी नगर और माधवपुरम का पानी आता है जिसकी क्षमता सीमित है। इसमें ध्यानचंद नगर, सूर्या पैलेस और एचटीपी का पानी भी डालने की तैयारी है जिससे हल्की बारिश में भी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जलमग्न हो जाता है। परतापुर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष निपुन जैन ने बताया कि दूसरी तरफ नाला बनाने का कार्य शुरू हुआ था लेकिन मॉल के पास रोक दिया गया। मॉल के पास पुराने नाले में नए नाले को जोड़ने की योजना से जलभराव की समस्या और बढ़ जाएगी। ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पुंडीर ने कहा कि उनके औद्योगिक क्षेत्र में पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। सीवर के पानी को खाली प्लाॅटों में डाला जा रहा है और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन की भी जांच होनी चाहिए। सूर्या पैलेस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि सूर्या पैलेस में खाली प्लाॅटों में पानी चला जाता है। उन्होंने सूर्या पैलेस से ध्यानचंद नगर होते हुए दिल्ली रोड तक दूसरी ओर नाले के निर्माण की आवश्यकता जताई।

नाला निर्माण का कार्य जारी
नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। जो समस्याएं हैं उनका भी समाधान किया जा रहा है। उद्यमी और स्थानीय लोगों को कोई असुविधा नहीं होगी। - मनीष तिवारी, सहायक अभियंता, मेडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें