फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिवलोकपुरी में आठ घंटे ठप नही पेयजल आपूर्ति, पानी को तरसे लोग

Sun, 28 Sep 2025 10:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की टंकी का मोटर फूंकने से हुई परेशानी, पानी भरने के लिए हैंडपंपों पर लगी रही भीड़
विज्ञापन

शाम को पानी सुचारु रूप से हुआ चालू
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। शिवलोकपुरी की मुख्य पानी की टंकी का मोटर रविवार सुबह खराब होने से दिन भर पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। लोग पानी के लिए तरस गए। लोगों को नगर निगम से पानी का टैंकर मंगाना पड़ा। शाम को मोटर ठीक होने के बाद पेयजल आपूर्ति शुरू हुइ।
आंबेडकर रोड पर शिवलोकपुरी निवासी पुष्पेंद्र भार्गव, अनिल, गु़ल्लू ठाकुर आदि ने बताया कि रविवार सुबह पांच बजे पानी की टंकी की मोटर फुंक गई थी। इस कारण शिवलोकपुरी समेत जस्सू मोहल्ला, मेहंदी मोहल्ला और चौक मोहल्ले में पानी की किल्लत हो गई। सबसे अधिक परेशानी शिवलोकपुरी के लोगों को उठानी पड़ी। बाकी मोहल्ले में पानी का दबाव कम रहा। लोगों ने निगम से पानी का टैंकर मंगाया। कैंपर मंगाए और दुकान से पानी की बोतल खरीदकर पानी पिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडपंप पर पानी भरने के लिए लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली। लोगों ने निगम में इसकी जानकारी दी। अपर नगर आयुक्त ने पंकज कुमार ने पानी का टैंकर शिवलोक पुरी में भेजा। जहां लोेगों ने अपने पीने और नहाने के लिए पानी भरा। अपर नगरायुक्त का कहना है की सूचना पर पानी का कैंटर भेज दिया गया था। शाम को मोटर ठीक कराकर पानी की व्यवस्था सुचारु रूप से चालू करा दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें