मुंडाली। जेएनएम इंटर काॅलेज रछौती के पास एक युवक रास्ते से गुजर रही महिलाओं और लड़कियों पर फब्तियां कसने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर मुंडाली पुलिस ने घेराबंदी कर हरेंद्र निवासी रछौती को पकड़ना चाहा, परंतु वह चकमा देकर ईख के खेत से होकर भागने में सफल रहा। उपनिरीक्षक मलिका ने थाना मुंडाली में हरेंद्र के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।