फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तहसील रोड क्षेत्र में पेयजल संकट, दो दिन से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरहेड टैंकों की सफाई चलने के कारण बनी समस्या, तहसील रोड और आसपास की बस्तियां प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील रोड एवं आसपास की बस्तियों में पिछले दो दिनों से पेयजल संकट बना है। सोमवार को कई इलाकों में पूरे दिन जलापूर्ति ठप रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका की पानी की टंकी की पाइप लाइन फटने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी।
बताया गया कि नगर पालिका परिसर में बने ओवरहेड टैंक की सफाई का कार्य पिछले दो दिनों से चल रहा है। इसी कारण नियमित जलापूर्ति प्रभावित है। हालांकि पंप के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन पर्याप्त प्रेशर न होने के कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। स्थानीय निवासी सलमान, नईमूदीन, आबिद, दिलशाद आदि ने बताया कि सोमवार को तहसील रोड पर चल रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान ओवरहेड टैंक की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते तहसील रोड सहित कई बस्तियों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई और दिनभर लोगों को पीने का पानी नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मियों द्वारा दिनभर मरम्मत कार्य किया गया। शाम के समय पाइप लाइन दुरुस्त होने के बाद जलापूर्ति बहाल की गई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि ओवरहेड टैंक की सफाई का कार्य अभी दो दिन और चलने की संभावना है, जिससे लोगों को आगामी दिनों में भी पेयजल समस्या से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें