फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समस्याओं को लेकर नगर पालिका पहुंचे व्यापारी

Mon, 19 Jan 2026 07:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल ईओ के नाम समस्याओं के संबंध में ज्ञापन देते 
विज्ञापन
जलभराव, खराब सड़कों और प्रकाश व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी, ईओ के नाम दिया ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी जलभराव, खराब सड़कों और प्रकाश व्यवस्था आदि समस्याओं को लेकर नगर पालिका पहुंचे। उन्होंने ईओ के नाम ज्ञापन कार्यालय में देकर कार्रवाई की मांग की।
अध्यक्ष मांगेराम मित्तल के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारी नगर पालिका पहुंचे। उन्होंने दिए ज्ञापन में सुभाष चौक पर डाकखाने वाली गली के बाहर दोनों तरफ गहरे नाले हैं, लेकिन डाकखाने वाली गली के बाहर उन दोनों नालों को जोड़ने वाली वाली नाली बहुत छोटी है। जिस कारण बरसात में गली में पानी भर जाता है और उस हिस्से की सफाई भी नहीं होती। उस नाली को भी बराबर वाले नाले की तरह बड़ा एवं गहरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

पुरानी सब्जी मंडी में पहले एक सुलभ शौचालय बना था, उस पर नगर पालिका द्वारा एक कर्मचारी भी तैनात था, जो कि उसमें साफ-सफाई करता था। दो वर्ष से कोई भी कर्मचारी नहीं है, जिस कारण गंदगी और बाहर से खुला होने और उसमें जीना होने के कारण वो असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। वहां परआधुनिक सुलभ शौचालय बनवाने की मांग की। गुड़ मंडी की सड़क स्टेट बैंक से लेकर मील रोड़ तक बनवाने,, मेरठ रोड़ पर ए एस इंटर कॉलिज के बाहर बना फुटपाथ क्षतिग्रस्त है उसे ठीक कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों मेे शैवाल दुबलिश, राजबीर चौधरी, बोनू सूर्या, अंकित जैन, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पालिका से सफाई का रोस्टर मांगा
नगर में सफाई को लेकर भी व्यापारी नाखुश थे। उन्होंने सफाई रोस्टर देने की मांग की ताकि पता चल सके कि सफाई कर्मी आ रहे हैं या नहीं। भरत एन्क्लेव में काॅलोनी के बाहर लगे खंभे पर गेट की तरफ एक लाईट लगवाने, लाइटें ठीक कराने, मेरठ रोड़ आरसीसी के नाले की सफाई कराने, की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें