फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों में पुलिस का हुड़दंग, जाम भी छलके

Wed, 15 Mar 2017 10:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानों में मंगलवार को पुलिस ने जमकर होली खोली और हुड़दंग मचाया। किसी ने जाम छलकाए तो कोई मस्ती में डीजे पर डांस करते नजर आए। इतना ही नहीं पुलिस का एक ग्रुप शहर की सड़कों पर डांस करते हुए पैदल घूमा। पुलिस अफसरों ने अपने-अपने आवासों पर परिवार-परिचितों संग होली मनाई। पुलिस का ऐसा हाल देखकर फरियादी थाने के बाहर से लौट आए।
विज्ञापन


परतापुर, रेलवे रोड, देहलीगेट, लालकुर्ती समेत शहर और देहात के थानोें में पुलिस की होली इस बार बहुत अलग तरह से मनाई गई।  पुलिसकर्मियों ने अर्धनग्न हालत में थानों में लुंगी डांस और बलम पिचकारी जैसे गानों पर डांस किया। सुबह आठ बजे से थानों में जाम छलकने शुरू हो गए। डीजे बजते ही पुलिसकर्मी अपनी मस्ती में चूर हो गए। दिनभर थानों, पुलिस लाइन और पुलिस संबंधित ऑफिसों में जमकर जाम छलकाए गए। वहीं एक्सीडेंट या मारपीट के कई मामले थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने बुधवार को इसकी शिकायत सुनने की बात कही। पुलिस का एक ग्रुप शहर की सड़कों पर नशे में टल्ली होकर घूमा। लोगों को खूब गुलाल लगाया और डांस करते रहे।

महिला कांस्टेबलों ने भी किया डांस
इस बार पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबलों ने जमकर डांस किया। महिला कांस्टेबलों ने पुलिस लाइन में अपना अलग से कार्यक्रम रखा था। हालांकि कुछ थानों में तैनात महिला कांस्टेबलों ने अपने साथी कांस्टेबलों के साथ भी डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें