फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का था सपना... आखिर ऐसा क्या हुआ जो करनी महिला वेटलिफ्टर ने कर ली खुदकुशी

विज्ञापन
महिला वेट लिफ्टर पूजा का फाइल फोटो। - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
दौराला(मेरठ)। दौराला में किराए के मकान में रहने वाली वेट लिफ्टर खिलाड़ी ने रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

जिला बुलंदशहर के ईशापुरम गुलावठी निवासी सतपाल यादव ने बताया कि वह भारतीय सेना में मेजर हैं। पैर में चोट के कारण इन दिनों वह छुट्टी पर आए हुए हैं। उनकी इंचौली थाना क्षेत्र के बना मसूरी में पेंट की दो फैक्टरियां है। कई साल पहले उनकी फैक्टरी में जिला रामपुर, किशनपुरी थाना कोतवाली निवासी भगवानदास काम करता था। भगवानदास ने अपनी बेटी पूजा उन्हें सौंप दी थी और चला गया। उन्होंने ही पूजा का पालन पोषण किया। पूजा उन्हें चाचा कहती थी। पूजा अच्छी वेट लिफ्टर थी। वह स्टेट लेवल पर कई गोल्ड और रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुकी है। मेजर ने बताया कि उन्होंने सकौती में पूजा को जिम खुलवाकर दिया। करीब 15 दिन पहले पूजा(18) ने दौराला थाने से सटी एक कॉलोनी में शिवकुमार शर्मा के मकान में किराए पर कमरा लिया था। मकान मालिक शिवकुमार ने बताया कि रविवार सुबह पूजा छह बजे उठी और सैर पर निकल गई। साढ़े सात बजे वह वापस लौटी और उनकी पत्नी सरिता के साथ बातचीत की। करीब 9 बजे वह अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद एक युवक पूजा से मिलने आया। सरिता युवक के साथ पूजा के कमरे में पहुंची तो दरवाजा बंद था। उन्होंने आवाज भी दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने खिड़की से देखा तो पूजा का शव फांसी पर लटका हुआ था। सूचना पर सीओ दौराला संजीव दीक्षित मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर शव उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से शैक्षिक प्रमाण पत्र और मोबाइल मिला। शाम को परिजन थाने पहुंचे और जानकारी ली।
राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का था पूजा का सपना
सतपाल यादव ने बताया कि पूजा दो बार स्टेट खेल चुकी है। स्टेट लेवल खेलने के बाद उसका सपना राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का था। लॉकडाउन के चलते वह अपने जिम व घर पर रहकर ही अभ्यास कर रही थी। आत्महत्या के पीछे क्या कारण है इसको लेकर पुलिस मोबाइल की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन

जांच कर रही पुलिस
मृतका के परिजनों की और से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। इसके अलाव पुलिस की विशेष टीम आत्महत्या के मामले पर जांच कर रही है। - संजीव दीक्षित, सीओ दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें