फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाला सफाई अभियान तेज, कई स्थानों से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। आगामी बकरीद पर्व और बरसात को ध्यान में रखते हुए नगर में नाला सफाई अभियान तेज कर दिया गया है। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के निर्देश पर सोमवार को नगर पालिका की विशेष टीम ने कई मुख्य स्थानों पर सफाई अभियान चलाया।
अभियान के दौरान भाटवाड़ा नाला, बिनौली रोड स्थित जैन मिलन हॉस्पिटल के निकट का नाला, गणेशी का दगड़ा क्षेत्र तथा कालंद रोड स्थित नालों की जेसीबी और सफाई कर्मियों की मदद से गहन सफाई की गई और जल निकासी की व्यवस्था को सुचारु किया गया। कई स्थानों पर नालों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। मोहल्ला घोसियान में नाला निर्माण कार्य के दौरान जलभराव की आशंका को देखते हुए पालिका टीम ने तत्परता दिखाते हुए सफाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने मौके पर मौजूद रहकर कार्य की निगरानी की और सफाई के दौरान निकले कूड़ा-करकट को तत्काल वाहनों से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि बकरीद पर्व के दौरान कुर्बानी के अवशेष खुले में या नालों में न डालें। ईओ ने चेतावनी दी कि यदि नालों पर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें