जनपद स्तरीय सेपक टाकरा प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाली अक्षिका चौधरी। (स्त्रोत संस्थान) मवा
मवाना। जनपद स्तरीय सेपक टकरा में एएस इंटर काॅलेज की छात्रा अक्षिका चौधरी और देवांश डागर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
एक दिवसीय जनपद स्तरीय सेपक टाकरा प्रतियोगिता जेपी एकेडमी मेरठ में हुई। इसमें एएस इंटर कॉलेज के अंग्रेजी माध्यम के कक्षा सातवीं के छात्र देवांश डागर और कक्षा दसवीं की छात्रा अक्षिका चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। देवांश डागर व अक्षिका चौधरी दोनों बहन-भाई हैं और किशोरपुर गांव के रहने वाले हैं। पिता अनुज कुमार व माता सरिता चौधरी भी मौके पर उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी व प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह के साथ समस्त विद्यालय परिवार ने दोनों को शुभकामनाएं दी।