फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति के विवाद में तो नहीं हुई डॉ शालिनी की हत्या

Thu, 03 Sep 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. शालिनी आर्य की मौत के पीछे कहीं करोड़ों की संपत्ति तो नहीं है। शालिनी के परिजनों का दावा है कि शालिनी के ससुर अपने बेटे से ज्यादा उन पर भरोसा करते थे। अपनी कई संपत्ति मरने से पहले से उनके नाम पर कर दी थी। इसी कारण विशाल और उसकी मां, शालिनी को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


पिता राजेश कोड़ा ने बताया कि शालिनी के ससुर डॉ. सीएल आर्य अपने जमाने के मशहूर चेस्ट स्पेशलिस्ट थे। सीएल आर्य का सुशीला जसवंत राय अस्पताल में भी शेयर है। उन्होंने अपने मेहनत से करोड़ों की संपत्ति बनाई। बेटे विशाल आर्य को कामयाब बनाने के लिए उन्होंने हर मुमकिन प्रयास किया, लेकिन वह उनकी कसौटी पर खरा नहीं उतारा। विशाल न तो कामयाब इंसान बन सका और न ही बेटा। उसने एक पति और पिता का धर्म भी नहीं निभाया।

सीएल आर्य जब कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे तब भी विशाल विदेश में घूम रहा था। ऐसे में सीएल आर्य शालिनी को ही अपने विरासत का सही उत्तराधिकारी मानते थे। राजेश कोड़ा ने बताया कि उनके पास प्रमाण तो नहीं है, लेकिन सीएल आर्य ने अपने क्लीनिक के साथ मेरठ और मेरठ से बाहर की कुछ संपत्तियों को शालिनी के नाम पर किया था।
विज्ञापन


नहीं चला सका क्लीनिक
शालिनी की छोटी बहन शिल्पी ने बताया कि विशाल के पिता डॉ. सीएल आर्य ने उसके लिए सोतीगंज में क्लीनिक खुलवाया था, लेकिन वह उसे भी नहीं चला पाया। जब तक सीएल आर्य वहां बैठते थे, तब तक क्लीनिक चलता रहा, उसके बाद बंद हो गया। विशाल का काम में मन ही नहीं लगता था।

विशाल की बहन ने कहा था, शालिनी को ले जाइये
बेटी को खोने के बाद राजेश कोड़ा अब हर उस बात को सोचकर मायूस हो जाते हैं कि अगर उन्होंने उस समय कुछ किया होता तो शायद शालिनी जिंदा होती। उन्होंने बताया कि विशाल की उसकी बहन से भी नहीं बनती थी। उनकी बहन सिकंदराबाद से फोन कर मुझसे कहती थी कि आप शालिनी को घर ले आइये। वह वहां घुट-घुटकर जी रही है।

डर के कारण नहीं उठाती थी फोन
शालिनी के बुआ के लड़के रोहित ने बताया कि लंबे समय से तो शालिनी दीदी ने फोन उठाना बंद कर दिया था। रोहित ने बताया कि बीमारी के संबंध में फोन करता था, लेकिन वह इतना डरी रहती थी कि फोन नहीं उठाती थी और मैसेज करके बात करने को कहती थी।

बात-बात पर करते थे शक
शालिनी की बहन सोनिया ने बताया कि विशाल और उसकी मां शालिनी पर बात-बात पर शक करते थे। फोन पर बात करने से लेकर घर से बाहर जाने तक पर। कभी जरा सी भी देरी होने पर उसके चरित्र पर सवाल उठाते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें