सपाइयों ने राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर किया नमन
विज्ञापन
फोटो
मेरठ। पूर्व चेयरमैन कर्मवीर सिंह गुमी के आवास पर डाॅ. राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यअतिथि विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता लाल बिहारी यादव ने कहा कि डाॅ राम मनोहर लोहिया महान स्वतंत्रता सेनानी थे और सच्चे समाजवादी विचारक थे। उनकी विचार धारा पर चलकर समाजवादी पार्टी 2027 सत्ता में आएगी।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, विशिष्ट अतिथि पूर्व आईएएस आदर्श सिंह व जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने राम मनोहर लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता मास्टर हरिराम और मंच संचालन गिरेंद्र प्रधान गुमी ने किया। कर्मवीर सिंह गुमी ने कहा कि डा. राम मनोहर लोहिया जी एक महान कार्य शैली के धनी व्यक्ति थे जिन्होंने समाज को नई दिशा व दशा दी। इस दौरान गिरेंद्र प्रधान गुमी, पुष्पेंद्र कसाना,मनोज चपराणा,बाबू सिंह आर्य,प्रदीप कसाना,जगदीश पूठा, विनोद चेयरमैन,कपिल भडाना, प्रमेश गंगोल, संदीप प्रधान, टीका सिंह गगोल, महावीर प्रधान, जयवीर प्रधान आदि मौजूद रहे।