फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'बहुमत रहने तक ही सुरक्षित रहेगा हिंदू, जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाएंगे'; मेरठ में बोले प्रवीण तोगड़िया

Mon, 05 Jan 2026 11:48 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया दुल्हैड़ा गांव पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। उन्होंने हिंदू समाज के उत्थान, सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े अभियानों की जानकारी दी।

विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हिंदू घटा तो कटेगा, भागेगा, लुटेगा। जब तक हिंदुओं का बहुमत है तब तक वे सुरक्षित हैं। बहुमत डंडे और कानून से बनेगा। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाएंगे। 

विज्ञापन


रविवार को यहां गार्डन सिटी मंडप में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने ये बातें कहीं। तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर के लिए 450 साल से लड़ाई लड़ी जा रही थी। उन्होंने 25 साल की आयु में राम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लिया। अब राम मंदिर बन चुका है। इसकी हमें खुशी है।

उन्होंने कहा कि जिस राम मंदिर का निर्माण हुआ, उसके लिए हिंदू समाज के सभी वर्गों से सवा-सवा रुपया लिया गया। आठ करोड़ लोगों ने इसमें सहयोग किया। राम मंदिर गरीब के पैसे से बना है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  UP: चार लाख में सौदा... एडवांस दिए दो हजार; शूटरों को सुपारी दे कराई बड़े भाई की हत्या; राहुल हत्याकांड की कहानी

उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में जनसंख्या नियंत्रण कानून बहुत आवश्यक है। इसे जरूर बनवाया जाएगा। जिनकी संख्या अधिक है और मुफ्त में हमारा अनाज खा रहे हैं, जनसंख्या नियंत्रण कानून के बाद अधिक बच्चे वाले सरकारी सुविधाओं से वंचित हो जाएंगे।

यदि तब भी नहीं मानेंगे तो उनसे वोटिंग का अधिकार छिन जाएगा। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि तीन बच्चे, हिंदू सच्चे। आजादी के बाद से हिंदुओं की संख्या घटी है। हम ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं कि हिंदू ही जीतेगा, हिंदू ही पीटेगा। 

राष्ट्रीय महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनी ठुकराल और गौरव राघव ने भी विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में पहुंचने से पहले वह पुलिस चौकी से रोड शो करते हुए सम्मेलन स्थल पर पहुंचे।  
विज्ञापन

डाॅ. प्रवीण तोगडिया ने लोगों से प्रत्येक सप्ताह मोहल्ले, वार्ड में हनुमान चालीसा का पाठ कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा इससे हिंदू संगठित होगा, वहीं हम जिन लोगों को सहायता की आवश्यकता है, उनकी सहायता कर सकेंगे। साथ ही हिंदू हेल्प लाइन के बारे में बताते हुए फेसबुक से जुड़ने का आह्वान किया।

सरकार बांग्लादेश पर दबाव बनाए
प्रेसवार्ता में डॉ. तोगड़िया ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। वे दिनदहाड़े मारे जा रहे हैं। इससे हम सब दुखी हैं। भारत सरकार बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाए। यदि बांग्लादेश बाज नहीं आता है तो भारत से जाने वाला नमक-चावल बंद कराया जाए। इसके साथ ही गंगा और ब्रह्मपुत्र का पानी रोका जाए। बांग्लादेश अपने आप ही घुटनों पर आ जाएगा। वहीं, बांग्लादेश के खिलाड़ी के मामले में उन्होंने कहा कि शाहरुख खान ने अपनी पहचान सबको बता दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें