सरधना। अंतरराष्ट्रीय टी-9 चेतना शिखर सम्मेलन में शिक्षाविद्, साहित्यकार डॉ. प्रमा चौधरी को भाषा
गुवाहाटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टी-9 चेतना शिखर सम्मेलन में मिला सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। अंतरराष्ट्रीय टी-9 चेतना शिखर सम्मेलन में शिक्षाविद्, साहित्यकार डॉ. प्रमा चौधरी को भाषा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, साहित्य और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में टी-9 भाषा के प्रचार-प्रसार में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
गुवाहाटी के सम्मान समारोह 15 जनवरी को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंटरनेशनल रिसर्च जर्नल ऑफ आर्ट्स, जर्नल ऑफ एजुकेशन, जर्नल ऑफ टी-9 और फाउंडेशन फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। सम्मेलन में देश-विदेश से आए शिक्षाविद्, शोधकर्ता, साहित्यकार और टी-9 भाषा प्रेमियों ने हिस्सा लिया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. प्रमा चौधरी ने कहा कि टी-9 भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का सशक्त साधन है। उन्होंने यह सम्मान टी-9 भाषा से जुड़े सभी साधकों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने डॉ. चौधरी के अकादमिक लेखन, शोध कार्य और सामाजिक सहभागिता की सराहना की। उनका योगदान टी-9 भाषा के संवर्धन और वैश्विक पहचान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण बताया गया।