फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रैली निकाल दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ता जन जागरुकता रैली निकालते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निकाली जनजागरुकता रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नशा मुक्त, पर्यावरण युक्त जनजागरुकता रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमल खटीक, मुख्य वक्ता प्रांत एस एफ डी संयोजक अभिषेक गोयल, प्रधानाचार्य अनिल कुमार, राष्ट्रीय सह संयोजक एस एफ एस सचिन साधारणपुर ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में 475 से विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अमल खटीक ने कहा पर कि अभाविप का नशा मुक्त पर्यावरण युक्त अभियान सराहनीय है, आज समाज में नशा मुक्त जैसे अभियानों की अधिक आवश्यकता है। मुख्य वक्ता अभिषेक गोयल ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। परिषद विकासार्थ विद्यार्थी के माध्यम से विभिन्न अभियान चलाए जाते हैं। जिसके निमित्त एक अभियान नशा मुक्त पर्यावरण युक्त चल रहा है। राष्ट्रीय सह संयोजक सेवार्थ विद्यार्थी सचिन साधारणपुर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार प्रकट किया। संचालन हर्ष ठाकुर ने किया। रैली सरस्वती शिशु मंदिर से शुरु होकर तहसील मार्ग पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में जिला सह संयोजक शिवा शर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दुष्यंत प्रजापति, सक्षम त्यागी, लक्की, रितिक ठाकुर, आदित्य, गोलू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें