फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. नवीन चंद्र लोहनी ने देश-विदेश में किया हिंदी का प्रचार : प्रो. मृदुल गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. नवीन चंद्र लोहनी के उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में कुलपति नियुक्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया। प्रति कुलपति प्राे. मृदुल गुप्ता ने कहा कि प्रोफेसर लोहनी ने देश-विदेश में हिंदी का प्रचार-प्रसार किया है। उन्होंने तकनीक से जुड़ी हुई आधुनिक हिंदी को अपनाया और उसी में शिक्षा को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रो. एचएस सिंह ने कहा कि प्राे. लोहनी कर्मठ व्यक्तित्व हैं। वह जहां काम करते हैं वहां पूरी निष्ठा और मेहनत से अपने कार्यों का संपादन करते हैं। प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि वह नवाचार को अपनाने वाले व्यक्तित्व है। वह जहां जाते हैं वहां नवीन उपलब्धियां को प्राप्त करते हैं। प्रो. बीरपाल सिंह ने कहा कि प्रोफेसर लोहनी ने सीसीएसयू में भी ओडीएल का कार्य पूर्ण कार्यकुशलता से निभाया। प्रो. उमा जोशी, प्रो. कृष्णकांत शर्मा, प्रो. आराधना, प्रो. जमाल अहमद सिद्दीकी, प्रो. अल्पना अग्रवाल, प्रो. वाचस्पति मिश्र, डॉ. प्रवीण कटारिया ने भी विचार रखें। पुरातन छात्र डॉ. विवेक सिंह, डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. रविंद्र राणा, डॉ. सुमित नागर, डॉ. विपिन शर्मा, डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. मोहिनी कुमार, डॉ. आंचल ने प्रो. लोहनी को सम्मानित किया। संचालन डॉ. अंजू व डॉ. मोनू सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें