डीपीएस में चल रही खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए फुटबाल और ताइक्वांडो के मुकाबले
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। दिल्ली पब्लिक स्कूल विविधाजली 6.0 के दूसरे दिन सोमवार को फुटबाल और ताइक्वांडो के मैच हुए। फुटबाल में डीपीएस मेरठ, विद्या ग्लोबल, विजडम और आईपीएम ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
प्रतियोगिता में 35 स्कूलों के 300 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। दूसरे दिन फुटबाल मैच में सेंट पीटर और आईपीएम स्कूल की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें आईपीएम ने जीत प्राप्त की। अशोका और विद्या ग्लोबल के बीच हुए मैच में विद्या ग्लोबल ने मैच जीता। विजडम और सेंट पीटर के बीच हुए मैच में विजडम विजयी रहा। फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. श्वेता सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस अवसर पर विद्यालय की वाइस चेयरपर्सन शशि सिंह, प्रबंधक अतुल कुमार, डायरेक्टर अनुमेहा सिंह आदि मौजूद रहे। ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य मनीष सेकसरिया ने किया
ताइक्वांडो प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-14 बालिका वर्ग के विजेता
22-26 किलोग्राम - नित्या नंदनी भारद्वाज डीपीएस मेरठ)
29-32 किलोग्राम वर्ग - आराध्या (द अध्ययन स्कूल)
35-38 किलोग्राम वर्ग - अवनि (एस.आर.एस. ग्लोबल स्कूल)
38 किलोग्राम से अधिक -आद्या झा (वर्धमान अकादमी)
14 वर्ष से कम बालक वर्ग के परिणाम
32-35 किलोग्राम वर्ग विजेता- उमंग (आदर्श पब्लिक स्कूल)