सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सं
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में शिक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों से अवगत कराना और विद्यार्थियों के अधिगम परिणामों को अधिक प्रभावी बनाना था। विषय विशेषज्ञों ने विभिन्न शिक्षण रणनीतियों, शिक्षण में प्रौद्योगिकी के उपयोग तथा विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। शिक्षकों ने नए विचारों को अपने शिक्षण कार्य में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यशाला सीबीएसई के रिसोर्स पर्सन डॉ. रोहित मेहरा और सुनीता सिंह द्वारा संचालित की गई। प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों के व्यावसायिक विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध होती हैं और शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा प्रदान करती हैं।