फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि स्पेशल : शीतला माता को मनाने के लिए अंगारों में नंगे पैर चलीं महिलाएं

Sat, 01 Apr 2017 01:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 4
शीतला माता की पूजा के दौरान अंगारों पर चलती श्रद्धालु
न्यू ब्लाक कॉलोनी में चल रही पांच दिवसीय पूजा में अंतिम दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूजा स्थल पर दर्जनों श्रद्धालुओं ने शीतला माता को मनाने के लिए दहकते अंगारों के कुंड में नंगे पैर चले। वहीं, मुख और शरीर के कई हिस्सों में लोहे के त्रिशूलों को आरपार कर भक्तों की शक्ति का नजारा देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। 
विज्ञापन

दर्जनों लोगों ने माता में आस्था रखते हुए अंगारों में चलकर शक्ति परीक्षण किया

2 of 4
शीतला माता की पूजा के दौरान अंगारों पर चलती श्रद्धालु
शोभायात्रा संपन्न होने बाद मंदिर प्रांगण में बने अग्निकुंड में दहकते अंगारों से मंदिर की गडगम्मा के. शांति, के मुर्गन, जी नागम्मा, ऐ राजू ने सिर पर अखंड ज्योति लेकर निकले। इसके बाद दर्जनों लोगों ने माता में आस्था रखते हुए अंगारों में चलकर शक्ति परीक्षण किया। पूजा महोत्सव में आंध्र प्रदेश, दिल्ली, बर्मा से हजारोें श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन

रात्रि में महोत्सव के बीच माता शीतला का विशाल जागरण होगा

3 of 4
हस्तिनापुर में शीतला माता की पूजा में भक्त
माता को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु मुर्गन, के शांति  समेत डेढ़ दर्जन श्रद्धालुओं ने जीभ और गालों के बीच एवं छाती की त्वचा में त्रिशूल डालकर पूजा की। यहां मुर्गन का कहना हैै कि माता की शक्ति से आग पर चलने वालों के पैरों में छाले नहीं पड़ते और यदि जख्म हो जाता है तो दवा लेने की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन

एरियर भुगतान करने का प्रस्ताव रखा

4 of 4
अंगारों पर चलती श्रद्धालु
बौद्ध संगम कमेटी के तत्वावधान में माता शीतला की वार्षिक पूजा कस्बे में पिछले पांच दशक से चल रही है। सीएचसी प्रभारी डा. सतीश भास्कर का कहना है कि यह जांच का विषय है कोई व्यक्ति इनके पास आज तक इलाज के लिए नहीं आया। मंगलवार की रात्रि में महोत्सव के बीच माता शीतला का विशाल जागरण होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें