फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चले धारदार हथियार, महिलाओं समेत 13 घायल

Fri, 10 Jun 2022 11:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार देर रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों के पक्षों के तकरीबन दर्जन भर लोग संघर्ष के दौरान घायल हुए हैं।
विज्ञापन
saharanpur news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर  बेहट कोतवाली के गांव संसारपुर में गुरुवार की रात जनरेटर को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुए विवाद के बाद दो पक्षों में लाठी डंडे एवं धारदार हथियार चले। इसमें  दोनों पक्षों से सात महिलाओ समेत 13 लोग घायल हुए है। पुलिस ने सभी घायलों को सीएससी भिजवाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए। 
विज्ञापन


बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव संसारपुर निवासी बिलाल पुत्र शमीम व जिशान पुत्र अल्लाह रखा के बीच जनरेटर से निकल रहे धुएं व शोर को लेकर कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई, कि दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें : UP Board Result 2022: पश्चिमी यूपी में दसवीं-बारहवीं के 10 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार अगले सप्ताह होगा खत्म
विज्ञापन


आरोप है, कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया। झगड़े की सूचना पर बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर करते हुए घायलों में शामिल एक पक्ष के बिलाल (30) पुत्र शमीम, शाहिस्ता (37) पत्नी दिलशाद, आसमा (32) पत्नी अफजल, शमां (35) पत्नी जकाउल्लाह, फरहा (26) पत्नी अजहर एवं शाहिदा (30) पत्नी मुजम्मिल व दूसरे पक्ष के जमील (65) व जिशान (60) पुत्रगण अल्ला रखा, रिहान (32), अनस व उस्मान पुत्रगण जीशान, महवीस परवीन (35) पत्नी हसीन, नसीमा पत्नी जीशान को  108 एम्बुलेंस से बेहट सीएचसी  भिजवाया।
विज्ञापन


यहां से चिकित्सकों ने सभी घायलों को गंभीर हालत के चलते को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया, कि अभी तक किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें