फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

सरूरपुर (मेरठ)। थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा करनावल में 8 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दहेज के लिए मारपीट कर हत्या की गई। जिलाधिकारी के आदेश पर सोमवार को मृतका का शव कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
बिजनौर के थाना नजीबाबाद के कस्बा जलालाबाद निवासी फरीद ने 12 जून को दी तहरीर में बताया कि उजमा की शादी तीन वर्ष पूर्व थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी फरमान पुत्र वसीम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वालों ने तीन लाख की नकदी व कार की मांग शुरू कर दी। कई बार उजमा के साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाला भी गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि आठ जून को उजमा की बीमारी के चलते मौत होने की सूचना मिली। बाद में पता चला कि उजमा की उसके ससुराल वालों ने हत्या की है। फरीद ने थाना सरूरपुर में दी तहरीर में बताया कि उजमा के पति फरमान, सास शकीला, ननद शाइस्ता, देवर दानिश व अरशद ने मिलकर उजमा की हत्या की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार सोमवार को मृतका का शव कब्र से बाहर निकाला जाएगा और पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें