फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के सिपाही समेत 18 के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली पुलिस के सिपाही और उसके 17 परिजनों के खिलाफ पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है। एसएसपी कार्यालय में की शिकायत में टीपीनगर क्षेत्र की महिला ने बताया था कि एक मार्च 2024 को उसकी शादी गाजियाबाद निवासी दिल्ली पुलिस के सिपाही से हुई थी। आरोप है कि शादी की पहली रात पति ने दूध में उत्तेजक दवा पिलाकर और खुद पीकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसे छोड़ने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक देवर ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसे कई बार बुरी तरह पीटा। उसने एक पुत्री को जन्म दिया। आरोप है कि 18 मार्च 2025 को उसके परिवार वाले लेने आए तो ससुराल वालों और देवर के करीब 20 दोस्तों ने उनके साथ पुलिस के सामने मारपीट की। उसके पिता और भाई कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे। बेटी का घर न बिगड़े, इसके लिए पिता ने समझौता कर लिया। इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर टीपीनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें