कथा स्थल की बिजली की लाईन काटे जाने के संबंध में एस डी एम को ज्ञापन देते श्रद्दालु। (मवाना)
मवाना। श्रीमद्भागवत कथा स्थल की विद्युत विभाग द्वारा बिजली की लाइन काटने पर रोष व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं की ओर से एसडीएम को ज्ञापन दिया। घटना में संलिप्त लाइन कटवाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रजनीश रोहल, विनोद गुप्ता, ज्ञानेंद्र अग्रवाल आदि ने एस डी एम संतोष कुमार सिंह को दिए ज्ञापन में बताया है कि 12 सितंबर से कौशिक वाले सत्संग भवन में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ है। बिना कोई कारण बताए सत्संग भवन कथा स्थल की बिजली की लाइन काट दी गई है। इससे वहां चल रही श्रीमद्भागवत कथा में अवरोध उत्पन्न हुआ है। जो हिंदू समाज के लिए अपमानजनक है।
विद्युत लाइन काटने से समस्त हिंदू समाज में रोष है। यह घटना विद्युत निगम जेई, एसडीओ, अधिशासी अभियंता की जानकारी में होने के बावजूद भी शनिवार को लाइन को नहीं जोड़ा गया। ज्ञापन में मांग की है कि इस घटना में जो भी विद्युत निगम का जो भी अधिकार संलिप्त है, उन पर कार्रवाई हो। ऐसा नहीं होने पर हिंदू समाज आंदोलन करने को विवश होगा।
कथा स्थल की बिजली की लाईन काटे जाने के संबंध में एस डी एम को ज्ञापन देते श्रद्दालु। (मवाना)