फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: ब्रह्मपुरी में दंपती की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी फरार

Tue, 21 Sep 2021 09:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के सिटी कॉलोनी में दंपती की हत्या से हड़कंप मच गया। बताया गया कि आरोपी युवक का दंपती के पास आना-जाना था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में  सोमवार रात ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक दंपती की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी स्थित सिटी कॉलोनी निवासी आबाद और उसकी पत्नी जुबैदा की धारदार हथियार से सोमवार देर रात हत्या कर दी गई। आरोप है कि जुबैदा  के पास एक युवक का आना-जाना था। पति के पूछने पर वह उसको मुंह बोला भाई बताती थी। उसने ही वारदात को अंजाम दिया। रात में वहीं उनके घर पर ही रुका हुआ था।

यह भी पढें:  दौरा: आज बिजनौर आएंगे सीएम योगी, हर कमी को दूर करने में जुटे अफसर, जानें- पूरा कार्यक्रम और शहर की बड़ी मांगें
विज्ञापन

 
आरोपी के जुबेदा से थे प्रेम संबंध 
बताया कि दंपती की हत्या के बाद आरोपी ने उनके एक बच्चे को भी मारने का प्रयास किया था, लेकिन वह किसी तरह सुरक्षित बच गया। इस घटना की जानकारी लगने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी एसपी सिटी और एएसपी सीओ ब्रह्मपुरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया मुख्य आरोपी का नाम समीर जो कि कंकरखेड़ा का रहने वाला है। आबाद की पत्नी जुबैदा के उससे प्रेम संबंध बताए गए हैं।

आबाद ने छह साल पहले ही जुबैदा से शादी की थी। जुबैदा उसकी दूसरी पत्नी थी, जिससे समीर के संबंध होने बताएं गए। इसी बात को लेकर समीर ने दंपती की हत्या की है। पुलिस अभी आरोपी की तलाश में लगी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें