सलेमपुर परतापुर थाना क्षेत्र के गांव चांदसारा का मजरा है। सलेमपुर में अधिकतर आबादी मुस्लिम समुदाय गद्दी बिरादरी की है। दो दिन पहले परचून की दुकान करने वाले इकबाल और दूध का कारोबार करने वाले मेराज के बच्चों में कहासुनी हो गई थी। तब मामला शांत हो गया था। रविवार को रोजा इफ्तार के बाद जब लोग गांव में मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ने के लिए एकत्र हुए तो वहां दोनों पक्ष भी पहुंच गए, कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद ही गोलियां चलने लगीं।
यह भी पढ़ें: विशु हत्याकांड: पलड़ा में तनाव, धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, कर्फ्यू जैसे हालात, भारी फोर्स तैनात
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप
इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। मेराज के परिजनों का कहना था कि इकबाल की पत्नी की हत्या उन्होंने नहीं की है, उन्हें फंसाने के लिए दूसरे पक्ष ने ही वारदात की। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने कहा कि मेराज पक्ष के लोगों ने ही अफरोज की हत्या की है।
पुलिस की निगरानी में हुआ दफीना
सीओ किठौर रूपाली राय के मुताबिक गांव में पुलिस के साथ क्यूआरटी को तैनात कर दिया गया है। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शवों का दफीना कराया जा रहा है। शाम 5 बजे महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में महिला के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इसके बाद मेराज का शव गांव में पहुंचा। शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी की जा रही है।