सुशील मूंछ, परिवार और रिश्तेदार की सहमति होने पर 22 जनवरी मांगे, रश्मि (मालू की पत्नी), हरिओम (मालू का साला), गोलू (मालू का भांजा), धर्मबीर (मालू का चाचा) व विकास जाट मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र के बेलड़ा गांव में पहुंचे। बेलड़ा में मालू का साढू अमित रहता है। मांगे, विकास, रश्मि, हरिओम, अमित और गोलू ने मां-बेटे की हत्या की प्लानिंग बनाई। 24 जनवरी को हत्या करना तय कर लिया।
सुशील मूंछ बोला, रास्ते से हटा दो
गवाही पर अड़े मां और बेटे की शिकायत करने मांगे और उसके रिश्तेदार 19 जनवरी को सुशील मूंछ के घर पहुंच गए। जहां पर सुशील मूंछ और उसका बेटा टोनी मौजूद था। मांगे ने सुशील से कहा कि प्रधान जी भोलू गवाही पर अड़ा हुआ है। उसकी चाल है कि पैसा भी ले ले और गवाही भी दे दे। सुशील बोला कि उनको रास्ते से हटा दो। टोनी ने भी दोनों को रास्ते से हटाने की बात की। इसके बाद 21 जनवरी को मांगे, हरिओम और अमित जेल में मालू से मिलने पहुंचे। मांगे ने कहा कि भाई पैसा भी चला गया और मां बेटे गवाही पर देने पर अड़े है। जिस पर मालू बोला कि मां-बेटे का खात्मा कर दो। अब दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए लिए वह विकास जाट से मिल ले। वह शूटर उपलब्ध करा देगा। विकास का फोन नंबर मालू ने मांगे को दिया था। मालू की विकास जाट से जेल में दोस्ती हुई थी।
मुझे दो पिस्टल चाहिए
विकास जाट ने मांगे से कहा कि मां-बेटे की हत्या के लिए उसको दो पिस्टल की जरूरत पड़ेगी। मांगे ने विकास को 50 हजार रुपये दे दिए। विकास बोला कि एक बदमाश मैं अपने साथ लाऊंगा, एक बदमाश मांगे तू ले आना। 24 जनवरी को विकास मुजफ्फरनगर से मोनू और मांगे अपने साथ भांजे गोलू को लेकर सोहरका गांव में पहुंचे। पहले चारों ने भोलू को भूना और फिर निछत्तर कौर को मारा।
ये बनाए मुल्जिम
एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि हत्या में मांगे उर्फ विनय, विकास जाट, गोलू उर्फ तरुण और एक अज्ञात नामजद हैं। प्लानिंग में जेल में बंद मालू व उसकी पत्नी रश्मि, चाचा धर्मवीर, साला हरिओम, साढू अमित, कुख्यात सुशील मूंछ व टोनी को 120 बी का मुल्जिम बनाया है। 120 के मुल्जिमों को जांच पड़ताल के बाद गिरफ्तारी होगी। जल्द ही आरोपियों पर इनाम घोषित होगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/