फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाॅकडाउन के बीच डबल मर्डर: शामली में दो युवतियों की हत्या कर शव खेत में फेंके

Thu, 21 May 2020 09:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
एसपी विनीत जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार देर रात दो युवतियों के शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। दोनों युवतियों के सिर पर वारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने युवतियों की शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं शवों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


थाना कैराना क्षेत्र में दो युवतियों की हत्या कर शव एक खेत में फेंक दिए गए। दोनों के सिरों पर धारदार हथियार से प्रहार किए जाने और गला दबाए जाने के भी निशान हैं। दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस का मानना है कि शवों को बाहर से लाकर फेंका गया है। घटनास्थल के पास बाइक के पहियों के निशान भी मिले हैं। कैराना पुलिस को बुधवार शाम मायापुर हरिद्वार से जोधपुर जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे स्थित एक खेत में दो युवतियों के शव पड़े होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


सीओ प्रदीप सिंह कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो दो युवतियों के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे। दोनों युवतियों की उम्र 20 से 22 साल के बीच है। एक ने जींस व टाॅप पहना है, जबकि दूसरी ने लाॅन्ग फ्राॅक पहना हुआ है।

एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि मौके पर खून भी पड़ा था और बाइक के निशान भी मिले हैं। संभावना है कि इन दोनों को हत्या के बाद शवों को यहां लाकर डाला गया है। प्रथम दृष्टया दुराचार का मामला नहीं लग रहा। जनपद और आसपास के जिलों के थानों में मिसिंग रिपोर्ट की जानकारी कराई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें