फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मत कर तू अभिमान रे बंदे, आनी जानी शान रे...

विज्ञापन
विज्ञापन
- आर्य समाज दयानंद पथ सदर में हुआ वेद प्रचार समारोह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज दयानंद पथ सदर में चल रहे तीन दिवसीय वेद प्रचार समारोह के दूसरे दिन शनिवार को सुबह देव यज्ञ हुआ। यज्ञ आचार्य जगदीश वाचस्पति ने किया। यजमान विभा, डॉ. राजीव गुप्ता, मनीषा, अश्विनी बग्गा, कमलेश, महेश अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दीं।
यज्ञ के बाद भजन उपदेशक अजय आर्य ने भजन प्रस्तुत किए। उन्होंने मत कर तू अभिमान रे बंदे, आनी जानी शान रे...भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन के माध्यम से उन्होंने अहंकार त्यागने और विनम्रता अपनाने की प्रेरणा दी। श्रोताओं ने तालियां बजाकर उनका बार बार अभिनंदन किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता आचार्य योगेश भारद्वाज ने कहा कि ईश्वर और हमारा संबंध अत्यंत निकट का है। अज्ञानता के कारण हम उससे दूर हो जाते हैं। अज्ञानता मिटाने के लिए परमात्मा के गुणों का चिंतन और अंतर्मुखी साधना आवश्यक है। ईश्वर की उपासना के लिए किसी तीर्थ या बाहरी स्थान पर जाने की जरूरत नहीं। अपने अंतःकरण में ही हम परम आनंद को प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

संचालन प्रधान मांगेराम ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं यजमानों का स्वागत करते हुए वेद प्रचार के इस पुनीत कार्य में सभी के सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर आर्य समाज के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र, उपप्रधान ज्ञानेंद्र सक्सेना, चंद्रकांत, सुधीर सक्सेना, सुशील बंसल, कमलकांत, तेजवीर सिंह रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें