फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर ये करें दान, हर काम में मिलेगी सफलता

Wed, 18 Apr 2018 11:39 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अक्षय तृतीया
विज्ञापन

आगामी 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। सुबह पांच बजकर 56 मिनट के तुरंत बाद कृतिका नक्षत्र आयुष्मान योग तथा तैतिलकरण में प्रारंभ हो जाएगी। जो पूरे दिन-रात रहेगी। अगले दिन गुरुवार को विनायक गणेश चतुर्थी प्रारंभ हो जाएगी। भद्रा मुक्त तिथि में पूरा दिन पूजन, दान आदि के लिए श्रेष्ठ रहेगा। बुधवारीय अक्षय तृतीया बुद्धि, विवेक, जीवन की सफलता को शीघ्र दिलवाने वाली होती है। इस प्रकार के योग इस सदी में पहली बार पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


पढ़ें : अक्षय तृतीया 2018: डिस्काउंट और नो मेकिंग चार्ज पर खरीदें गहने
विज्ञापन


वैशाख शुक्ल तृतीया अबूझ मुहूर्त के रूप में सभी शुभ कार्यों के लिए अक्षय फलदायी होती है। इसमें विवाह, गृह प्रवेश, किसी भी नवीन निर्माण का शुभारंभ किया जा सकता है। ये अक्षय तृतीया सतयुग और त्रेतायुग के आरंभ होने की तिथि है। इसे युगादि तिथि भी कहते हैं। ज्योतिष भारत ज्ञान भूषण का कहना है कि यह तिथि आध्यात्मिक व धार्मिक रूप से इतनी महत्वपूर्ण है कि अक्षय तृतीया के दिन ही बद्रीनारायण के कपाट खुलते हैं। इसी दिन वृंदावन में श्री बांके बिहारी के चरणों के दर्शन होते हैं। श्री बद्रीनारायण व बांके बिहारी के चित्र के आगे भीगी चने की दाल में मिश्री व तुलसी डालकर भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करना सतयुग व त्रेतायुग के शुभ प्रभाव हमारे जीवन में ला पाता है।  
विज्ञापन


अक्षय तृतीया पर ये करें दान 
जल से भरा कलश, पंखे, जूते, खड़ाऊ, छाता, चावल, नमक, घी, चीनी, इमली, फल, वस्त्र और ब्राह्मण को दक्षिणा का दान करें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें