फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डॉक्टर धरने पर बैठे, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

Thu, 21 May 2026 07:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
वेतन  नहीं मिलने पर सीएचसी में धरना देते संविदा चिकित्सक व कर्मचारी आदि। (मवाना)
विज्ञापन
13 चिकित्सकों में सिर्फ चार ने किया काम, भीड़ होने से घंटो में आया नंबर, गर्मी में हुआ बुरा हाल
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर सीएचसी पर धरने पर बैठे संविदा-चिकित्सक कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। एनएचएम महासंघ के आह्वान पर तीन माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में सीएचसी में कार्यरत संविदा चिकित्सक और सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहे और सीएचसी में धरना दिया। 13 में से केवल केंद्र प्रभारी समेत चार चिकित्सकों ने व्यवस्था संभाली। लिहाजा ओपीडी कक्ष में मरीजों की लंबी कतार लग गई। घंटों बाद उनका नंबर आया और गर्मी में उनका बुरा हाल रहा। इनमें महिला और बच्चे भी शामिल रहे। लैब बंद होने से जांचें नहीं हो सकी। बाद में तीन दिन में वेतन आने के आश्वासन पर उन्होंने धरना खत्म किया।
एनएचएम महासंघ के आह्वान पर तीन माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में सीएचसी में कार्यरत संविद चिकित्सक और कर्मचारी सुबह अस्पताल पहुंचे लेकिन काम नहीं किया। उन्होंने ओपीडी में मरीजों को नहीं देखा और धरना देकर बैठ गए। उन्होंने काम बंद पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। इनमें कई महिला और बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन

धरनारत कर्मियों का कहना था कि संविदा चिकित्सकों व कर्मचारियों ने ओपीडी से संबंधित सभी कार्य, आकस्मिक सेवाएं व अस्पताल से संबंधित सभी कार्य बाधित रहेंगे। उन्होंने समय से वेतन, समान पद समान वेतन, स्वास्थ बीमा, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। धरना देने वालों में डाॅ. प्रखर कुमार, डाॅ. पराग सिंह, डाॅ. अमित यादव, डाॅ. शुभम गौतम, डाॅ. तीर्थ सिंह, डाॅ. जाकिर, बीपीएम देवेंद्र कुमार, बीएएम बबलू कुमार, समस्त स्टाफ नर्स व कर्मचारी हड़ताल पर रहे और धरना दिया।
विज्ञापन


आज से काम करेंगे चिकित्सक-कर्मी : सीएचसी प्रभारी
सीएचसी प्रभारी का कहना है कि प्रतिदिन ओपीडी में लगभग 12 सौ के आसपास लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। हड़ताल के चलते मरीजों को परेशानी हुई।उन्होंने स्वयं और डाॅ. अनिल शर्मा और महिला चिकित्सक के साथ ओपीडी में आए मरीजों को देखा। हड़ताल के चलते लैब बंद रही। पर्ची बनाने के लिए लिपिक को लगाना पडा। उन्होंने बताया कि सीएमओ ने बताया है कि बजट आ गया है। तीन दिन में वेतन आ जाएगा। शुक्रवार से सभी डयूटी पर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें