फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ बंद: सुबह से ही दिखा असर, चिकित्सकों की बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी बहाल

Wed, 17 Dec 2025 09:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना के लिए आज ऐतिहासिक बंद का आयोजन किया गया है, हालांकि मेडिकल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
मेरठ बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट मांस की स्थापना के लिए आज मेरठ में ऐतिहासिक बंद का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन


मेरठ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने भी मेरठ बंद को समर्थन दिया है। बुधवार को चिकित्सक ओपीडी नहीं करेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डा. मनीषा त्यागी तथा सचिव डा. विकास गुप्ता ने बताया कि हाइकोर्ट बेंच के लिए बुधवार को मेरठ बंद रहेगा। इसमें आईएमए की ओर से भी पूर्ण समर्थन किया जा रहा है।

आईएमए से जुड़े चिकित्सकों से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक क्लीनिक बंद रखने का आह्वान किया गया है। इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेंगी।

ऐतिहासिक बंद को सफल बनाने निकली टीम 
जिला बार एसोसिएशन और मेरठ बार एसोसिएशन की टीम कचहरी से शहर में विभिन्न बाजारों को बंद कराने सुबह 6:00 से 6:30 के बीच निकली। 
 
मेरठ बार से अध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा। जिला बरसे अध्यक्ष राजीव त्यागी और महामंत्री अमित कुमार राणा ने अपनी टीमों के साथ शहर में विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क किया। इस दौरान आनंद कश्यप, रविंद्र कुमार, देवकीनंदन शर्मा पूर्व महामंत्री आशीष चौरसिया, सचिन त्यागी रहे।
 
40 से अधिक टीमों ने दिल्ली रोड, गढ़ रोड, बच्चा पार्क, बुढ़ाना गेट, बेगमपुल आदि क्षेत्रों में बंदी के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

बंदी का सब्जी मंडी पर प्रभाव 
मेरठ बंद का नवीन सब्जी मंडी पर भी प्रभाव पड़ा। किसान मंडी में सब्जी लेकर पहुंचे। लेकिन मंडी में ग्राहक नहीं थे। सब्जी मंडी समिति अध्यक्ष भूषण शर्मा ने बताया कि हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर आज पूरा मेरठ बंद है। ऐसे में मंडी का कारोबार भी 50 से 70 फीसदी तक प्रभावित हुआ है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अकरम गाजी ने अपनी टीम के साथ हापुड़ अड्डे और आसपास के क्षेत्र में सुबह छह बजे से ही बाजार बंद कराए। सोशल साइट पर भी बंदी में सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें