ऐतिहासिक बंद को सफल बनाने निकली टीम
जिला बार एसोसिएशन और मेरठ बार एसोसिएशन की टीम कचहरी से शहर में विभिन्न बाजारों को बंद कराने सुबह 6:00 से 6:30 के बीच निकली।
मेरठ बार से अध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा। जिला बरसे अध्यक्ष राजीव त्यागी और महामंत्री अमित कुमार राणा ने अपनी टीमों के साथ शहर में विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क किया। इस दौरान आनंद कश्यप, रविंद्र कुमार, देवकीनंदन शर्मा पूर्व महामंत्री आशीष चौरसिया, सचिन त्यागी रहे।
40 से अधिक टीमों ने दिल्ली रोड, गढ़ रोड, बच्चा पार्क, बुढ़ाना गेट, बेगमपुल आदि क्षेत्रों में बंदी के लिए जागरूक किया।
बंदी का सब्जी मंडी पर प्रभाव
मेरठ बंद का नवीन सब्जी मंडी पर भी प्रभाव पड़ा। किसान मंडी में सब्जी लेकर पहुंचे। लेकिन मंडी में ग्राहक नहीं थे। सब्जी मंडी समिति अध्यक्ष भूषण शर्मा ने बताया कि हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर आज पूरा मेरठ बंद है। ऐसे में मंडी का कारोबार भी 50 से 70 फीसदी तक प्रभावित हुआ है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अकरम गाजी ने अपनी टीम के साथ हापुड़ अड्डे और आसपास के क्षेत्र में सुबह छह बजे से ही बाजार बंद कराए। सोशल साइट पर भी बंदी में सहयोग करने की अपील की गई।