फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोआश्रय का निरीक्षण के दौरान चिकित्सक घायल

विज्ञापन
पशुपालन विभाग की टीम द्वारा धीरखेड़ा स्थित गो आश्रय स्थल की जांच करते हुए। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
खरखौदा। बरसात के चलते पशुपालन विभाग की टीम ने शुक्रवार तड़के गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम का एक चिकित्सक सदस्यफिसलकर गिर गया। जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसे बाद में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

खरखौदा ब्लॉक की ओर से धीरखेड़ा गांव में गोआश्रय स्थल बनाया गया है। यहां पर सैकड़ों पशु मौजूद हैं। बीते दो दिन से भारी बरसात के चलते कहीं गोआश्रय स्थल में जलभराव न हो जाए जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कंसल के नेतृत्व में पशु चिकित्सों की एक टीम शुक्रवार तड़के चार बजे गोआश्रय स्थल पर पहुंच गई। जहां सभी पशु तो सुरक्षित मिले। गोआश्रय स्थल की जांच कर टीम वापस लौटी थी तो खरखौदा राजकीय पशु अस्पताल के पशु चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र लौटने लगे तो कीचड़ में पैर फिसल गया। जिससे वह गिर गए तथा उनके पैर में फ्रैक्चर आ गया। टीम ने घायल चिकित्सक को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शुक्रवार पूरे दिन जमकर बरसात हुई। जहां गोवंश की सुरक्षा को एसडीएम अंकित खंडेलवाल ने भी गोआश्रय स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें