फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने के पास अब डॉक्टर से लूटपाट

Sat, 25 Mar 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल लाइन थाने के सामने तीन दिन से रोजाना बदमाश गन प्वाइंट पर लोगों से लूटपाट कर रहे हैं, लेकिन पुलिस रिपोर्ट लिखने को भी तैयार नहीं है। शुक्रवार दोपहर एक सरकारी डॉक्टर से बदमाशों ने लूटपाट कर ली। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने के पास मानसरोवर कॉलोनी में डॉ. नरेंद्र पाल सिंह परिवार के साथ रहते है। नरेंद्र शुक्रवार को अपने घर के बाहर फोन पर बात कर रहे थे। इस दौरान दो बदमाश बाइक पर आए और डॉक्टर को गन प्वाइंट पर पर्स और मोबाइल छीन लिया। डॉक्टर ने बदमाशों से मुकाबला भी किया, लेकिन वह गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। छीनाझपटी में डॉक्टर को चोट आ गई। घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया और फिर सिविल लाइन थाने पहुंचे। लोगोें ने बताया कि बृहस्पतिवार को मेरठ कॉलेज के छात्र शिवम और राहुल निवासी छिलौरा भावनपुर से लूट हुई थी। जबकि बुधवार को हिमांशु से मोबाइल छीना था। लगातार लूट की वारदात होने पर लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

इंस्पेक्टर साहब लुटेरे पकड़ो
डॉक्टर ने इंस्पेक्टर सिविल लाइन विजय कुमार से कहा कि रोजाना इस मार्ग पर लूट की वारदात हो रही है। बदमाशों ने खुद उसके साथ दो बार लूट की है। पुलिस ने लुटेरों को नहीं पकड़ा तो पब्लिक पुलिस के खिलाफ आंदोलन करने पर विवश हो जाएगी। जिस पर इंस्पेक्टर ने तुरंत लूटा गया मोबाइल सर्विलांस पर लगवाकर आश्वासन दिया कि जल्द लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें