फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Meerut: दर्दनाक हादसे में चिकित्सक की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 18 Nov 2023 12:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Accident in Meerut : किठौर में शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में चिकित्सक की मौत हो गई। चिकित्सक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
नूर मोहम्मद का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के किठौर क्षेत्र में शनिवार की सुबह मेरठ गढ़ मार्ग पर ग्राम शोल्दा के निकट कार ने बाइक सवार चिकत्सक को टक्कर मार दी। हादसे में चिकत्सक की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, कस्बा किठौर निवासी नूर मोहम्मद थाना मुंडाली के गांव जिसोरा में क्लीनिक चलाते थे। बताया गया कि शनिवार सुबह नूर मोहम्मद बाइक पर सवार होकर क्लीनिक पर जा रहे थे। जैसे ही चिकित्सक मेरठ गढ़ मार्ग पर ग्राम शोल्दा स्थित पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार मार दी। वहीं, टक्कर लगने से चिकित्सक नूर मोहम्मद की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Blast In Factory: सहारनपुर में दवा फैक्टरी में गैस पाइप फटा, चार महिला समेत पांच झुलसे, तीन की हालत गंभीर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें