फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो कार आपस में टकराने से डॉक्टर दंपती व तीन बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरूरपुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के सरधना बिनौली रोड पर गांव भूनी के पास तेज रफ्तार फ्रॉन्क्स कार की टक्कर से ऑल्टो सवार डॉ. महेश, उनकी पत्नी हेमलता और बच्चे अंशका व सानवी घायल हो गए। टक्कर के बाद ऑल्टो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घायलों को राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से सभी को दिल्ली रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार दिल्ली निवासी डॉ. महेश अपनी पत्नी हेमलता और बच्चों अंशका व सानवी के साथ ऑल्टो कार से सरधना की ओर जा रहे थे। भूनी गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही फ्रॉन्क्स कार कथित तौर पर गलत दिशा में आ गई और ऑल्टो में सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दंपती व बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने क्षतिग्रस्त ऑल्टो से घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पीड़ित पक्ष ने दूसरी कार चालक पर शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद कार में शराब की बोतलें मिलीं। उन्होंने कार पर नंबर प्लेट नहीं होने और नंबर प्लेट वाहन के अंदर रखे होने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें