फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डाॅक्टर पर लगाया मोबाइल फोन तोड़ने का आरोप, हंगामा

Sun, 22 Dec 2024 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज के साथ आए किशोर का मोबाइल फोन छीनकर डाक्टर पर तोड़ने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया। बाद में चिकित्सा अधीक्षक के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब साढे 11 बजे सीएचसी के कमरा नंबर एक में डाॅ. जुलफिकार मरीजों को देख रहे थे। इस दौरान मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी साजदा से डाॅक्टर की कहासुनी हुई। साजदा के साथ आया उसका पौत्र मोबिन मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। आरोप है कि डाॅक्टर ने मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया जिससे वह टूट गया। इसके कुछ देर बाद साजदा का पुत्र वासिद व अन्य परिजन सीएचसी पहुंचे तथा पुलिस को बुला लिया। इस दौरान सीएचसी में हंगामा हो गया। बाद में चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. शैलेंद्र चौरसिया मौके पर पहुंचे तथा जिम्मेदार लोगो को अपने कमरे में ले जाकर समझाबुझाकर शांत किया। चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि शिकायत लिख कर दो मामले की जांच करा ली जाएगी। जिसके बाद परिजन शिकायत देने की बात कह कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें