साढ़े पांच घंटे में मेरठ में रोपे 19 लाख 32 हजार पौधे
मेरठ। वृक्षारोपण के महाकुंभ में सबसे पहले मेरठ जिले ने साढ़े पांच घंटे में ही 19 लाख 32 हजार पौधे रोपने का टारगेट पूरा कर लिया। ग्राम्य विकास विभाग की तरफ से सबसे अधिक 823300 पौधे रोपे गए। वन विभाग की तरफ से 494089 पौधे लगाए गए। सेना की तरफ से 41050 पौधे लगाए गए। सुबह नौ बजे से पौधरोपण शुरू हुआ। सुबह से शाम तक बचत भवन में बनाए गए कंट्रोल रूम से अभियान की पूरी मॉनीटरिंग की जाती रही।
डीएफओ मेरठ अदिति शर्मा ने बताया कि मेरठ में सभी विभागों को 1832340 पौधे रोपे का लक्ष्य दिया गया था। विभागों की तरफ से इस लक्ष्य पर 1932720 पौधे रोपे गए। जिले में वन विभाग द्वारा 494089, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 814300 823300, आवास विकास विभाग द्वारा 31037, औद्योगिक विकास विभाग द्वारा 6300, नगर विकास विभाग द्वारा 68986, लोक निर्माण विभाग द्वारा 24714, सिंचाई विभाग द्वारा 22150, रेशम विभाग द्वारा 8000, कृषि विभाग द्वारा 32690 पौधे लगाए गए। इसके अलावा पशुपालन विभाग द्वारा 7875, सहकारिता विभाग द्वारा 3300, उद्योग विभाग द्वारा 7000, विद्युत विभाग द्वारा 6295, माध्यमिक शिक्षा द्वारा 33007, बेसिक शिक्षा द्वारा 33122, प्रावधिक शिक्षा द्वारा 1719, उच्च शिक्षा द्वारा 9800 पौधे लगाए गए। डीएफओ ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा 1800, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12170, परिवहन विभाग द्वारा 2000, रक्षा विभाग द्वारा 41050, उद्यान विभाग द्वारा 81424, पुलिस विभाग द्वारा 8220, राजस्व विभाग द्वारा 97242, पंचायतीराज विभाग द्वारा 81430 पौधे लगाए।
कंट्रोल रूम के प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक सिन्हा रहे। कंट्रोल रूम में पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों के द्वारा खंड विकास अधिकारियों से संपर्क कर किए गए पौधरोपण का आंकड़ा लिया गया एवं वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों से आंकड़ा प्राप्त किया गया। जिसको बाद में मिलान करने के बाद विभाग की वेबसाइट पर अपलोड भी किया गया। दोपहर ढाई बजे ही मेरठ जिले ने अपना लक्ष्य सबसे पहले प्राप्त कर लिया। प्रदेश में इतनी जल्दी किसी ने भी टारगेट पूरा नहीं किया।
बड़ी संख्या में लगाए गए अफसर
पौधरोपण की मॉनीटरिंग के लिए देहात में 479 पीठासीन अधिकारी, 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। सिटी में 16 पीठासीन अधिकारी व 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए। सुबह 10 बजे तक 40 फीसदी पौधरोपण का लक्ष्य था। 11 बजे तक 65 फीसदी, 12 बजे तक 75 फीसदी, एक बजे तक 85 फीसदी और दो बजे तक सौ फीसदी पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था। शहर में लगाए जाने वाले पौधों की जियो टैगिंग की गई। हर एक घंटे में पीठासीन अधिकारी अपने यहां लगाए गए पौधों की रिपोर्ट सेक्टर मजिस्ट्रेट को देते रहे। सीडीओ कार्यालय से समस्त डाटा एकत्र कर डीएफओ को भेजा गया। बता दें कि उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया था।