फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक कार्य को निष्ठा से करें : विज्ञान सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुनि के मंगल प्रवेश से गूंजा शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में मंगलवार को आचार्य मुनि विज्ञान सागर का मंगल प्रवेश हुआ। मंदिर में दिनभर विविध धार्मिक कार्यक्रम हुए। प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दोपहर में शंका समाधान कार्यक्रम हुआ। शाम को गुरु भक्ति सत्र का आयोजन किया गया।

प्रवचन में मुनि विज्ञान सागर ने कहा कि मनुष्य को अपने प्रत्येक कार्य को पूर्ण निष्ठा और एकाग्रता के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मन, वचन और कर्म में एकरूपता होती है तब कार्य का वास्तविक फल प्राप्त होता है। समर्पण के साथ किया गया छोटा प्रयास भी बड़े परिणाम देता है। उन्होंने सभी से जीवन में सकारात्मकता अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर विनोद जैन, मनोज जैन, अतुल जैन, संजय जैन, कपिल जैन, हेमचंद जैन, शोभा जैन, आभा जैन, सारिका जैन, रीमा जैन रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीर नगर में भगवान को पालना झुलाया
- दिल्ली रोड स्थित वीर नगर में पारस नाथ महिला समिति ने महावीर भगवान का जन्म कल्याणक जयंती भगवान को पालना झूलाया। इस दौरान कुंडलपुर में बधाई, कि अंगना में महावीर आए भजन के साथ नृत्य किया गया। रत्नों की वर्षा सुधा जैन,शालिनी जैन ने की। माता त्रिशला सीमा जैन बनीं। इस अवसर पर नाटिका, धार्मिक प्रश्न मंच, मजेदार गेम, अरिहंत जय जय के उच्चारण के साथ जन्म जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में गीता, पुष्पा, नेहा, अपेक्षा, स्तुति, जूली जैन आदि रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें