बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी घटना के संबंध में जानकारी लेने जिला अस्पताल पहुंचे तो भीम आर्मी समर्थक भड़क गए। उन्होंने विधायक से कहा कि यहां से चले जाओ। यहां राजनीति करने मत आना। भीम आर्मी समर्थकों नेे विधायक को खरी-खोटी सुनाई। विरोध को देखते हुए विधायक को वहां जाना पड़ा। इसका पता चलने पर अन्य किसी राजनीतिक दल से कोई नेता अस्पताल नहीं पहुंचा।
बेहोश होकर गिर गया कमल वालिया
छोटे भाई की मौत पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल वालिया और उसकी मां का रो-रोककर बुरा हाल हो गया। कमल वालिया जिला अस्पताल में मोर्चरी के पास ही बेहोश होकर गिर गया। उसके साथियों ने किसी प्रकार उसे संभाला और पानी पिलाया।
मीडियाकर्मियों के मोबाइल फोन छीनने का प्रयास
घटना की कवरेज के दौरान मोबाइल फोन से फोटो खींच रहे मीडियाकर्मियों पर भीम आर्मी समर्थक भड़क गए। उन्होंने फोटो खींचने का विरोध किया। कई मीडियाकर्मियों के मोबाइल फोन छीन लिए। भीम आर्मी के कुछ पदाधिकारियों के समझाने पर मोबाइल फोन वापस दिए गए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/