बहसूमा। सिद्ध पीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर परिसर का जिलाधिकारी, एसएसपी, सीडीओ नूपुर गोयल व अन्य नि
बहसूमा। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे और मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने सिद्ध पीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर पहुंचकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध ढंग से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महर्षि दुर्वासा तपोस्थली स्थित पौराणिक तालाब की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई। डीएम ने तालाब की सफाई, सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए। कहा कि धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाले इस स्थल के संरक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
मंदिर समिति के प्रतिनिधि हरजिंदर सिंह ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नए हैंडपंप लगाने की मांग की। जिलाधिकारी ने ब्लॉक में उपलब्ध स्पेयर हैंडपंप को री-बोर कर मंदिर परिसर के निकट स्थापित कराने का आश्वासन दिया।
बहसूमा। सिद्ध पीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर परिसर का जिलाधिकारी, एसएसपी, सीडीओ नूपुर गोयल व अन्य नि