फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

विज्ञापन
घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम वीके सिंह
विज्ञापन
मेरठ। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा अभियान के आयोजन के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों और गणमान्य लोगों के साथ मंगलवार को बैठक हुई। स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्थल के सौंदर्यीकरण, सरकारी भवन की सजावट, साफ-सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रभात फेरी गांधी आश्रम से इंदिरा चौक, बुढ़ाना गेट होते हुए शहीद स्मारक पर संपन्न होगी, शहीद स्मारक पर झंडारोहण, सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण आदि कार्यक्रम करने की बात कही है। सीडीओ नूपुर गोयल ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सर्कुलर के अनुसार 02 अगस्त से 15 अगस्त 2025 की अवधि में तीन चरण प्रथम चरण 02 अगस्त से 08 अगस्त 2025 तक, द्वितीय चरण 09 अगस्त से 12 अगस्त 2025 तक तथा तृतीय चरण 13 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक हर घर तिरंगा अभियान 2025 के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित होंगे।
प्रथम चरण में स्कूलों की दीवारों और बोर्डों को तिरंगा से प्रेरित कला से सजाना, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों आदि चिह्नित स्थानों पर प्रदर्शनियों का प्रदर्शन होगा। इस दौरान सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह, एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें