फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल से ठंडा हुआ मेरठ: डीएम ने एक दिन और बढ़ाई छुट्टी, जिले में 18 जनवरी तक कक्षा आठ तक के स्कूल रहेंगे बंद

Wed, 17 Jan 2024 09:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut Weather: ठंड को देखते हुए डीएम ने 18 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश रहने के आदेश दे दिए हैं। इस बीच जिले के सभी कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
18 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी के प्रकोप को देखते हुए  बेसिक शिक्षा के सचिव निर्देश पर जिलाधिकारी ने 8वीं तक के स्कूलों का भी अवकाश बढ़ा दिया है। अब ये स्कूल 19 जनवरी को खुलेंगे। हालांकि शिक्षकों को स्कूल में जाना होगा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जारी है। ऐसे में स्कूल के छात्रों को बड़ी राहत दी गई है। मेरठ के जिलाधिकारी ने सचिव बेसिक शिक्षा के निर्देश पर 16 जनवरी को 8वीं तक के विद्यालयों का अवकाश घोषित किया है। 17 को गुरु गोविंद सिंह जयंती का पूर्व घोषित अवकाश है। अब विद्यालय 18 जनवरी को भी स्कूलों में अवकाश  के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

शीतलहर ने ठिठुराया, प्रदेश में सबसे ठंडा रहा मेरठ
जनवरी की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। गलन भरी ठंड से शहरवासी परेशान हैं। मंगलवार को दिनभर शीतलहर व कोहरे के चलते मेरठ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा था। अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

बुधवार को भी सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। लेकिन 11 बजे के बाद खिली धूप से ठंड में कुछ राहत मिली। इससे दिन का अधिकतम तापमान 3.7 डिग्री बढ़कर 15.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बृहस्पतिवार से सुबह के समय कोहरा व शीतलहर का प्रकोप दिखाई देगा, लेकिन दिन में धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिलेगी। 20 जनवरी तक एसे ही मौसम के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें