फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बैठक में कार्यदायी संस्था के अधिकारी न पहुंचने पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कलेक्ट्रेट में पर्यटन विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में कार्यदायी संस्था सीएलडीएफ के अधिकारी उपस्थित न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बैठक में निर्माणाधीन 27 परियोजनाओं पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने निर्देश दिए कि विभाग एवं कार्यदायी संस्था जनप्रतिनिधियों से संपर्क में रहें। परियोजनाओं का जनप्रतिनिधियों के साथ भ्रमण कर उनके सुझाव को कार्य में शामिल करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिलान्यास व लोकार्पण में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवश्य आमंत्रित किया जाए। बैठक में शाकम्भरी देवी शक्तिपीठ में टीएफसी, पार्किंग, ऑपन ऐयर थिएटर, राही पर्यटन आवास गृह, लैंड स्केपिंग, फुटपाथ आदि कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने विकास एवं निर्माण कार्यों को समय से पूरा कराया जाए। बैठक में विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, देवेंद्र निम, सीडीओ सुमित राजेश महाजन, एसडीएम मानवेंद्र सिंह, उप निदेशक पर्यटन प्रीति श्रीवास्तव आदि रहे।

आधार बनाने के लिए लगेंगे शिविर
सहारनपुर। विकास भवन में जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान सीडीओ सुमित राजेश महाजन ने कहा कि आधार बनाने के लिए चिन्हित स्थानों पर शिविर लगाए जाएं। यूपीआईडीएआई से नामित प्रतिनिधि सहायक प्रबंधक राजीव त्रिपाठी ने बताया कि डाकघर के 17, बेशिक शिक्षा विभाग के 10, इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैक के 46, बैंकों के 29, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के 08, स्वास्थ्य विभाग के चार और 124 जन सेवा केंद्र कियाशील हैं, जिनमें आधार अपडेशन एवं नए आधार जनरेशन का कार्य किया जा रहा है। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें