फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीएम व एसएसपी ने किया हरियाणा-यूपी सीमा का निरीक्षण

Fri, 20 Dec 2024 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। खनन माफिया द्वारा गांव टाबर में अवैध रेत खनन से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से महिला की कुचलकर हत्या करने के बाद पुलिस व प्रशासन अवैध खनन के खिलाफ पूरी सख्ती के मूड में है। जिलाधिकारी व एसएसपी ने गांव टाबर के निकट हरियाणा-यूपी की सीमा का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष बंसल व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बृहस्पतिवार दोपहर गांव टाबर के निकट हरियाणा-यूपी की सीमा का दौरा किया। इस दौरान गांव टाबर निवासी ईसम, पाल सिंह, नीटू व धर्मपाल आदि ने जिलाधिकारी से प्रभारी के लोगों पर उनके पट्टों की भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की।
इस पर डीएम ने ग्रामीणों को अपने पट्टे संबंधित कागजातों के साथ तहसीलदार न्यायालय में धारा 134 के तहत वाद दायर करने तथा तहसीलदार को उक्त वादों का एक माह में निस्तारण कर अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिनस्थ अधिकारियों को किसी भी सूरत में अवैध खनन व खनन परिवहन ना होने देने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर एसपी ट्रेफिक सिद्धार्थ वर्मा, तहसीलदार जसमेंद्र सिंह, कोतवाल अविनाश गौतम, ग्राम प्रधान व हल्का लेखपाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें