फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन का चुनाव आज, 1661 मतदाता डालेंगे वोट

Fri, 20 Dec 2024 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में 1661 मतदाता (अधिवक्ता) अपने मत का प्रयोग करेंगे। शुक्रवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम चार बजे तक चलेगा। चुनाव में 11 पदों पर 23 प्रत्याशी भाग्य को आजमा रहे। बृहस्पतिवार को दोनों गुटों के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंकी।
विज्ञापन

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के हर साल होने वाले चुनाव पर सबकी निगाह रहती हैं। इस बार ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर गुट और प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच का आमने-सामने की टक्कर है। अध्यक्ष पद पर ठाकुर विशंभर सिंह गुट के अभय सैनी और प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के जयवीर पुंडीर से मुकाबला करने के लिए निर्दलीय रूप में साधु सिंह चौहान भी मैदान में है।
बाकी की 10 पदों पर आमने-सामने की टक्कर है। दोनों गुटों ने अपनी जीत के लिए जोर लगाया हुआ है। अंतिम दिन प्रत्याशियों ने प्रचार करने में ताकत लगाई। बैठकों का दौर चला और रूठों को मनाया गया। अपने-अपने गुटों की खूबियां और दूसरे गुटों की कमियां बताई गईं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी सतपाल सैनी, शहजाद अंसारी, अक्षय मित्र वत्स, सुनील पुंडीर ने बताया कि शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए हैं। चुनाव की तैयारी कर ली गई है। मतदान सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा। 21 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें