फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मखदूमपुर गंगा मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

Tue, 10 Nov 2026 05:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

 मेरठ के हस्तिनापुर स्थित मखदूमपुर गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम और एसएसपी ने निरीक्षण किया। अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हस्तिनापुर स्थित मखदूमपुर गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले चार दिवसीय गंगा स्नान मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुरक्षा व व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा है। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने अधिकारियों के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन, गंगा घाटों की सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया गया।

विज्ञापन


घाटों से लेकर पार्किंग स्थल तक व्यवस्थाएं परखीं
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने मेला परिसर का भ्रमण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के आने-जाने के रास्तों, गंगा घाटों पर सुरक्षा प्रबंधों और वाहनों की पार्किंग के लिए प्रस्तावित स्थानों का अवलोकन किया। दोनों अधिकारियों ने संबंधित विभागों की ओर से की जा रही तैयारियों की जानकारी भी ली।

इस दौरान एसपी देहात अभिजीत कुमार, एसडीएम संतोष कुमार, सीओ पंकज लवानिया, जिला पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लापरवाही न बरतने के निर्देश
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने कहा कि गंगा मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने और स्नान के बाद सुरक्षित वापस लौटने में परेशानी न हो, इसके लिए आवागमन के रास्तों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण और यातायात संचालन की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम रखने को कहा।

अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्तिक पूर्णिमा का मेला शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें